इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान का आज चाँद बुधवार (22 मार्च) को भारत में नजर नहीं आया। बताया जा रहा है कि अब 24 मार्च जुमे को पहला रोजा होगा। लखनऊ के फरंगी महल की मरकजी चाँद कमेटी ने जानकारी दी है कि बुधवार को चाँद नजर नहीं आया है। इसलिए पहली रमजानुल मुबारक 24 मार्च 2023 को होगी।
24 मार्च को को होगा पहला रोजा – जमीयत उलेमा-ए-हिंद
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से ट्वीट किया गया, ”इमारत-ए-शरिया हिंद द्वारा घोषणा की गयी है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा। भारत में बुधवार शाम को चाँद नहीं देखा गया। इसलिए रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (जुमा) से शुरू होगा।
देशभर में आज नहीं दिखा रमजान का चाँद
मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना काफी पाक माना जाता है। लोग बेसब्री से रमजान का इंतजार करते हैं। पूरे महीने रोजा रखकर वह अल्लाह की इबादत करते हैं। उम्मीद की जा रही थी कि आज चाँद दिख जाएगा। लेकिन चाँद नहीं दिखा, अगर चाँद आज दिख जाता तो पहला रोजा कल यानी कि गुरुवार को रखा जाता।
देश के किसी भी हिस्से में आज चाँद नजर नहीं आया। जिसके बाद पहला रोजा शुक्रवार को रखे जाने की बात लखनऊ के फिरंगी महल की तरफ से कही गई है।
शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने की घोषणा
दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी बताया कि कहीं भी आज चाँद नहीं दिखा। इस बात की खबर मिलने के बाद चाँद कमेटी ने शुक्रवार को पहला रोजा रखे जाने का फैसला लिया है। बता दें कि रमजान का महीना इस्लाम के कैलेंडर का 9वां महीना होता है।
read more : दिल्ली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर 2.7 रही तीव्रता
One thought on “देश में आज नजर नहीं आया रमजान का चाँद, 24 मार्च को को होगा पहला रोजा”
Comments are closed.