बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में सिपाही के लगी गोली

बरेली :  सुरभि आजाद : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले इज्ज़त नगर थाना क्षेत्र के लालपुर चौक की एक खबर सामने आ रही है जहा पुलिस गश्त के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई | पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी | मुठभेड़ में एक सिपाही के गोली लग गई और सभी बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए |

बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के लालपुर चौक पर पुलिस पिकेट के दो जवान रात्रि ड्यूटी पर प्रत्येक दिन तैनात रहते हैं । बीती रात 5 लोग दो मोटरसाइकिलों से जा रहे थे । ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध होने पर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मोके पर तैनात सिपाही श्याम सुंदर के पैर में गोली लग गई और सभी बदमाश अपनी एक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। इस घटना में घायल सिपाही श्यामसुंदर को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस आसपास जाकर बदमाशों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस के पास बदमाशों की एक मोटरसाइकिल मौजूद है।

Read More : घर से घास लेने गये युवक का रक्त रंजित शव बरामद

Exit mobile version