02 फरवरी 2022 का पंचांग: बुधवार से गुप्त नवरात्रि शुरू, करें माता बंगलामुखी की पूजा

आज माघ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज से गुप्त नवरात्रि आरंभ है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। राम जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज ऊनी वस्त्रों के दान का बहुत महत्व है। माता बंगलामुखी जी की विधिवत पूजा करें व भैरोस्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। 09 ग्रहों के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा कुंभ में है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 02 फरवरी 2022

दिनांक 02 फरवरी 2022
दिवस बुधवार
माह माघ शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 07:08 am
सूर्यास्त 06:02 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कुम्भ
करण बव
योग वरियांन

Read More : केंद्रीय बजट नया विश्वास लेकर आया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:24 pm से 03:08 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:55 pm से 06:19 pm तक
राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

Exit mobile version