पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का हुआ निधन, लम्बे समय से थे बीमार

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और स्तंभकार तारिक फतेह का निधन हो गया है। वे पिछले काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नताशा ने ट्वीट कर दी। वह 73 वर्ष के थे। उनकी बेटी नताशा ने अपने ट्वीट में लिखा, “पंजाब का शेर। हिंदुस्तान का बेटा। कनाडा का प्रेमी। सच्चाई का पैरोकार, न्याय के लिए लड़ने वाला। दबे-कुचलों और शोषितों की आवाज। तारिक फतेह नहीं रहे। उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी, जो उन्हें जानते और प्यार करते थे।

भारतीय फिल्ममेकर ने जताया दुख

उनके निधन पर भारतीय फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “एक ही था तारिक फतेह- साहसी, मजाकिया, जानकार, विचारक, महान वक्ता और एक निडर सेनानी. तारिक, मेरे भाई, आपको एक घनिष्ठ मित्र के रूप में पाकर प्रसन्नता हुई। “ओम शांति”

अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते थे तारिक फ़तेह

कनाडा में रहने वाले लेखक इस्लाम और आतंकवाद पर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते थे। फतेह ने कई बार पाकिस्तान की आलोचना करते हुए केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपना समर्थन व्यक्त किया था। उन्होंने कनाडा में एक राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार और टेलीविजन होस्ट के रूप में काम किया है, और कई किताबें लिखी हैं।

read more : यूपी बोर्ड ने किया ऐलान, जानें कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

2 thoughts on “पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का हुआ निधन, लम्बे समय से थे बीमार

Comments are closed.

Exit mobile version