बंगाल में एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या

भगवानपुरः बंगाल में एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ता को घर से बुलाकर पीट-पीट कर मार डाला गया। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। मृतक का नाम भास्कर बेरा है। भगवानपुर के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ मैती ने दावा किया कि भास्कर बासुदेबेरिया क्षेत्र में बूथ 114 के महासचिव थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कल गांव में कलिपूजा के मौके पर कुछ लोगों ने भाजपा नेता को फोन किया। इसके बाद उनको पीटा गया और बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक दिया गया।

पुरी जगन्नाथ मंदिर : पुरी मंदिर की दान पेटी में 28 लाख…….

Exit mobile version