बीरभूम हत्याकांड : एक्शन में सीबीआई, 21 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोलकाता : बीरभूम हिंसा मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो की फोरेंसिक टीम रामपुरहाट इलाके के गांव पहुंच गई है। बीरभूम हिंसा मामले की जांच के लिए डीआईजी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सीबीआई टीम सीएफएसएल टीम के साथ रामपुरहाट इलाके के बग्तुई गांव पहुंचकर जांच में जुटी है। वहीं मामले की निगरानी संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी करेंगे। शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम के सदस्यों ने इस मामले की जांच के लिए गठित सीट के अफसरों से कागजात ले लिए हैं। इसके साथ ही सीबीआई ने इस मामले में 21 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149 और अन्य सेक्शन के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इनके खिलाफ सशस्त्र दंगे करने के आरोप लगाये गये हैं।

Reda More : एटा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव में कई घायल, पुलिस बल तैनात

 

Exit mobile version