Homeदेशहंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही हुई स्थगित, पीएम मोदी का भाषण...

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही हुई स्थगित, पीएम मोदी का भाषण टला

आज लोकसभा में भारी शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम लोकसभा को संबोधित करने वाले थे। लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते यह संबोधन नहीं हो सका।

इससे पहले, पीयूष गोयल जब ट्रेड डील पर जवाब दे रहे थे, तब भी सदन में विपक्षी सांसदों द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा था। लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराने की पूरी कोशिश भी की, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

सरकार का दोहरा मापदंड, लोकतंत्र की हत्या – वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा पिछले दो दिनों से लोकसभा में किस बात की लड़ाई चल रही थी ? यही कि आप अनुच्छेद 349 के तहत किताब नहीं पढ़ सकते… यह नियमों के खिलाफ है और राहुल गांधी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। खुद स्पीकर ने इस पर व्यवस्था दी थी। उन्होंने आगे कहा कि आज राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं किसी किताब या पत्रिका का हवाला नहीं दे रहा हूं। मैं बस बोलना चाहता हूं। इसके बावजूद उन्हें बोलने नहीं दिया गया।

एक सेकंड के भीतर ही उनका माइक बंद कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर, आज निशिकांत दुबे ने 5 मिनट तक किताबों और पत्रिकाओं का हवाला दिया, जो कि नियमों के खिलाफ है। यह सरकार का दोहरा मापदंड है। यह स्पष्ट रूप से लोकतंत्र की हत्या है।

सरकार नेता प्रतिपक्ष को किताब कोट नहीं करने दे रही – प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब सरकार चाहती है कि कुछ व्यवधान करना है तो सरकार उन्हें (निशिकांत दुबे) को उठाती है। सरकार नेता प्रतिपक्ष को किताब कोट नहीं करने दे रहे हैं। जो कि एक प्रकाशित किताब है। ये लोग कह रहे हैं कि यह नियम का उल्लंघन है। यह सरकार स्पष्ट दिखाना चाहती है कि इस संसद में केवल उन्हीं की चलती है। यह लोकतंत्र का अनादर है। यह संसद लोकतंत्र का मंदिर है और इसमें सभी की आस्था है।

पीएम मोदी डर गए और इसीलिए वह सदन में नहीं आए – प्रियंका गांधी

पीएम मोदी को आज शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था। इससे पहले सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 12 बजे, फिर 2 बजे और इसके बाद शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी डर गए और इसीलिए वह सदन में नहीं आए। केंद्रीय रेल मंत्री और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बुलेट ट्रेन की तरह भाग गए।

देश की जनता सब देखती है – केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा

केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा ने कहा कि सदन का हर सत्र महत्वपूर्ण होता है विशेष रूप से बजट सत्र और इसमें जिस तरह से विपक्ष हंगामा करके सदन में व्यवधान पैदा करना चाहता है। यह देश की जनता सब देखती है। यहां अपने विचारों को रखना चाहिए लेकिन उनके पास शोर मचाने के अलावा कुछ नहीं है।

विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा – डिंपल यादव

सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जिस तरह से संसद में विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। अगर विपक्ष चाह है कि यूएसए (USA ) के साथ जो डील हुई है उसपर बात होनी चाहिए। कृषि और डेयरी उत्पाद का आयात आप जीरो टैरिफ पर कर रहें। आपने ऐसे कदम क्यों उठाया है। अगर हम रूस से सस्ता पेट्रोल ले रहे थे वो क्यों बंद हो रहा है।

Read More : महिला शिक्षक सस्पेंड : बीएसए ने खुद पर हमले के बाद किया सस्पेंड

Read More : हमे इंसाफ़ नहीं मिल रहा, आपके आदेश का उल्लंघन हो रहा – ममता बनर्जी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments

Exit mobile version