आज से गुजरात चुनाव का शंखनाद करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली : पंजाब फतह करने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नज़रे गुजरात विधानसभा के चुनाव पर है। आज से केजरीवाल गुजरात में शंखनाद करने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता अहमदाबाद में रोड शो भी करेंगे।

शाम 4 से 6 बजे  के बीच होगा रोड शो

अरविंद केजरीवाल आज सुबह 10 बजे गांधी आश्रम ज़ाएंगे. जबकि शाम 4 से 6 बजे  के बीच अरविंद केजरीवाल और भगवत मान का अहमदाबाद में रोड शो होगा। दोनों तिरंगा यात्रा में भी हिस्सा लेंगे।  इसके बाद कल यानी तीन अप्रैल अरविंद केजरीवाल सुबह 10:30 बजे स्वामीनारायण मंदिर दर्शन के लिये पंहुचेंगे। जिसके बाद गुजरात से जुड़े पार्टी नेताओं से मुलाक़ात करेंगे और फिर शाम में दिल्ली रवाना होंगे।

Read More :  उमेश की तेज आंधी और ‘मसाल’ रसेल  की छक्के से उड़ा पंजाब 

पंजाब फतह करने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नज़रे गुजरात विधानसभा के चुनाव पर है। आज से केजरीवाल गुजरात में शंखनाद करने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता अहमदाबाद में रोड शो भी करेंगे।अरविंद केजरीवाल आज सुबह 10 बजे गांधी आश्रम ज़ाएंगे. जबकि शाम 4 से 6 बजे  के बीच अरविंद केजरीवाल और भगवत मान का अहमदाबाद में रोड शो होगा। दोनों तिरंगा यात्रा में भी हिस्सा लेंगे।  इसके बाद कल यानी तीन अप्रैल अरविंद केजरीवाल सुबह 10:30 बजे स्वामीनारायण मंदिर दर्शन के लिये पंहुचेंगे। जिसके बाद गुजरात से जुड़े पार्टी नेताओं से मुलाक़ात करेंगे और फिर शाम में दिल्ली रवाना होंगे।

Exit mobile version