Home देश कांग्रेस पार्षदों ने पर झाड़ू लगाकर जताया विरोध

कांग्रेस पार्षदों ने पर झाड़ू लगाकर जताया विरोध

कांग्रेस पार्षदों ने पर झाड़ू लगाकर जताया विरोध
पार्षदों ने पर झाड़ू लगाकर जताया विरोध

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : झालावाड़ जिले की झालरापाटन नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने आज शहर में फैली सफाई अव्यवस्थाओं व विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और शहर की सड़कों पर खुद झाड़ू लगाकर अपना विरोध जताया। झालरापाटन शहर के लंका गेट से शुरू हुआ प्रदर्शन सूर्य मंदिर, चोपड़िया बाजार, पीपली चौराहा होता हुआ झालरापाटन नगरपालिका के सामने पहुंचा और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नालिया गंदगी से अटी पड़ी है।

आगामी दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी, तो शहर की हालत और भी बिगड़ जाएगी। उधर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना मीटिंग किए ही ऑर्डर निकाले जा रहे। जहां सड़कों की जरूरत है, वहां नहीं बनाई जा रही, लेकिन अवैध कालोनियों में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा दिए जा रहे विभिन्न ठेकों में भी अपने चहेतों को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्षदों ने आज अपना विरोध जताते हुए शहर की सड़कों पर झाड़ू लगाया है। यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में कांग्रेस पार्षद व कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।इस दौरान कांग्रेस नेता अनीस अगवान सहित दर्जनों कांग्रेस पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More : यूपी में गेंहू के बाद अब भूसे का संकट